Search

January 24, 2026 12:11 am

आनन्द मोटर्स मेदिनीनगर,पलामू में महिंद्रा XUV 7XO का भव्य अनावरण।

स्वदेशी तकनीक और अत्याधुनिक फीचर्स ने ग्राहकों का खींचा ध्यान – उत्कर्ष आनन्द ( एम डी आनन्द मोटर्स )

संजय कुमार गुप्ता
पांकी / पलामू

पलामू जिला मुख्यालय में चार पहिया वाहन क्षेत्र को नई ऊंचाई देते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकृत विक्रेता आनन्द मोटर्स द्वारा बहुप्रतीक्षित महिंद्रा XUV 7XO का भव्य अनावरण किया गया। इस खास अवसर पर शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पलामू जिले के प्रथम महापौर, पलामू चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

img 20260112 wa00054716585375755166537

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद केक काटा गया और वाहन से कवर हटाकर पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने औपचारिक रूप से नई महिंद्रा XUV 7XO का उद्घाटन किया। जैसे ही वाहन से पर्दा हटा, उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस नई कार का स्वागत किया। अत्याधुनिक लुक, दमदार डिजाइन और प्रीमियम फिनिश ने पहली ही नजर में लोगों को आकर्षित किया।

इस अवसर पर आनन्द मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर उत्कर्ष आनन्द ने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लगातार नई तकनीक, आधुनिक डिजाइन और बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स के साथ अपने वाहनों को बाजार में उतार रही है। उन्होंने बताया कि आज के समय में चार पहिया वाहन के क्षेत्र में महिंद्रा एंड महिंद्रा तकनीक और सुरक्षा के मामलों में विदेशी कंपनियों को कड़ी चुनौती दे रही है।
उन्होंने गर्व के साथ कहा कि XUV 7XO पूरी तरह “मेक इन इंडिया” अभियान के तहत विकसित स्वदेशी तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

img 20260112 wa00063397340887984384359

XUV 7XO की शानदार खूबियाँ

एम डी उत्कर्ष आनन्द ने XUV 7XO की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार कई मामलों में दुनिया में पहली है। उन्होंने कहा कि XUV 7XO दुनिया की पहली ऐसी कार है जो डेविंची सस्पेंशन सिस्टम से लैस है, जिससे खराब सड़कों पर भी बेहतरीन राइड क्वालिटी मिलती है।
इसके साथ ही यह पहली ऐसी ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) कार है, जिसके सभी वेरियंट्स में कोस्ट-टू-कोस्ट तीन बड़ी स्क्रीन दी गई हैं, जो ड्राइविंग को पूरी तरह डिजिटल और प्रीमियम अनुभव में बदल देती हैं।

उन्होंने बताया कि इस कार में सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल आर्किटेक्चर दिया गया है, जिससे भविष्य में अपडेट्स और नई सुविधाएं आसानी से जोड़ी जा सकती हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 460 डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) और डायनामिक विजुअलाइजेशन जैसी अत्याधुनिक तकनीक शामिल है, जो ड्राइवर और यात्रियों को उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्रदान करती है।

मनोरंजन के क्षेत्र में भी XUV 7XO किसी से कम नहीं है। इसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का संयुक्त अनुभव दिया गया है, जिससे ऑडियो-विजुअल क्वालिटी एक सिनेमा हॉल जैसी महसूस होती है।

img 20260112 wa00089059030307051518265

पलामू के ऑटोमोबाइल बाजार को नई दिशा

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिंद्रा XUV 7XO की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अत्याधुनिक और स्वदेशी तकनीक से बने वाहनों का आगमन पलामू जिले के ऑटोमोबाइल बाजार को नई दिशा देगा। इससे न केवल ग्राहकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

अंत में आनन्द मोटर्स परिवार की ओर से सभी अतिथियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और लोगों में XUV 7XO को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।श्री आनन्द ने बताया की XUV, 7XO की अनुमानित शो रूम किम्मत 13.66 हजार है। 14 जनवरी से इसके लिए बुकिंग प्रारम्भ है और 23 जनवरी से डिलीवरी डी जायेगी।

img 20260112 wa00075493425548976998771

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर