आदित्य साहू बने भाजपा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष।
नियुक्ति पर पलामू भाजपा में हर्ष।
पूर्व मेयर अरुणा शंकर व चैम्बर अध्यक्ष आनंद शंकर ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को दी बधाई।
संजय कुमार गुप्ता
पांकी / पलामू।
भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पलामू जिले में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर पलामू की पूर्व मेयर अरुणा शंकर तथा पलामू चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष आनंद शंकर ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
अपने संयुक्त बधाई संदेश में अरुणा शंकर और आनंद शंकर ने कहा कि आदित्य साहू एक अनुभवी, कर्मठ और संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता हैं। उनकी मजबूत संगठनात्मक क्षमता, कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व से भारतीय जनता पार्टी झारखंड में एक नए मुकाम तक पहुंचेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल संगठनात्मक रूप से सशक्त होगी, बल्कि जनता के बीच अपनी जड़ें और मजबूत करेगी।
आनंद शंकर ने कहा कि आदित्य साहू का राजनीतिक सफर प्रेरणादायी है। एक बूथ कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा शुरू कर राज्यसभा सांसद और अब झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलता है। यह सब भाजपा की मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था और कार्यकर्ता-आधारित परंपरा का उदाहरण है।
पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि आदित्य साहू अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। पार्टी के प्रति उनका अटूट विश्वास, निरंतर कठोर परिश्रम और निस्वार्थ समर्पण ही उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक लेकर आया है। पार्टी ने उन्हें प्रदेश की बागडोर सौंपकर सही निर्णय लिया है।
दोनों नेताओं ने आदित्य साहू के सशक्त, सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा झारखंड में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।
आदित्य साहू का राजनितिक सफर।
7 अक्टूबर 1963 को जन्मे आदित्य साहू का राजनितिक सफर काफ़ी संघर्ष पूर्ण रहा है।भाजपा के एक बूथ कार्यकर्त्ता से इनका राजनितिक सफर प्रारम्भ होता है। भाजपा में अनेक दायित्वों का इन्होंने बखूबी निर्वहन किया और बूथ कार्यकर्त्ता से होते राज्य सभा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचे। पहली बार 1980 में बूथ कार्यकर्ता बने। 1984 में बूथ अध्यक्ष, 1991 में ओरमांझी मण्डल महामंत्री, 1999 में रांची जिला उपाध्यक्ष, 2003 से 2010 तक दो बार जिला अध्यक्ष, 2010 से 2014 तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 2015 से 2019 तक प्रदेश उपाध्यक्ष, 2019 से अबतक प्रदेश महामंत्री, अक्टूबर 2025 में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और 14 जनवरी 2026 को झारखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनें।








