इकबाल हुसैन
महेशपुर: प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने 10 जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जरूरतमंदों को हर संभव मदद मिल सके। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कंबल प्राप्त बुजुर्गों ने बीडीओ का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें सर्दी में बड़ी राहत मिलती है। इस मौके पर प्रखंड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे और सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने का काम लगातार किया जाएगा।




