महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत जयपुर छीट गांव में शुक्रवार शाम को नव दंपत्ति डर्फी शेख की शादी में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी पहुंचे। दोनों ने नव जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। उपासना मरांडी ने भी नव दंपत्ति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, झामुमो जिला सचिव माइकल मुर्मू, जिला संगठन सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, नशीम शेख, सेंटू शेख, फुल्टन शेख, सलाउद्दीन अंसारी, आरजू शेख, नूर आलम शेख समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद थे।
उपस्थित सभी ने नव दंपत्ति को बधाई दी और उनके सुखी जीवन की कामना की।








