Search

February 4, 2026 4:50 pm

तेज रफ्तार स्कूल बस बनी काल, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

गांधी चौक पर हादसे के बाद उबल पड़ा शहर, सड़क जाम और बाजार बंद

पाकुड़। पाकुड़–दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। गांधी चौक के पास सुबह करीब 8:30 बजे डीपीएस स्कूल की तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया।

मृतक की पहचान मृदुल मृदु चंद्र (22) के रूप में हुई है, जो तलवाडांगा क्षेत्र का निवासी था और निजी तौर पर डिलीवरी का कार्य करता था।

videoshot 20260127 1301461251643228598750227

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीपीएस स्कूल की बस रेलवे फाटक की ओर से हिरण चौक की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और बस का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

videoshot 20260127 1303033165997066687530458

बस में सवार बच्चे सुरक्षित

हादसे के समय बस में स्कूली बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से उतारकर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

videoshot 20260127 1303085930722763576013458

हादसे के बाद फूटा जनआक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और तलवाडांगा गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पाकुड़–दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

स्थिति बिगड़ती देख कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पारिजात संगठन के आह्वान पर जिलेभर में बाजार बंद रहा। अंबेडकर चौक के पास टायर जलाकर भी विरोध जताया गया।

videoshot 20260127 1302521195800093718487332

प्रशासन मौके पर, हालात काबू में लाने की कोशिश

घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम, एसडीपीओ, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

videoshot 20260127 1302078894496410811818121

नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

घटनास्थल पर बाबूधन मुर्मू, उज्वल भगत, बाबू पॉल, पवन भगत, सम्पा साहा, साबरी पोल एवं हिसाबी राय सहित कई नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम जारी था।


videoshot 20260127 1302181930981448304749200

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर