Search

May 13, 2026 10:01 pm

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल चैनपुर में वार्षिक खेलकूद महोत्सव 2026 का हुआ भव्य आयोजन

घाटो(रामगढ़)। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल चैनपुर में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह, सीनियर एरिया मैनेजर, चैनपुर, टाटा स्टील, WBD, घाटोटांड़ रहे।

img 20260128 wa01096474218950190641351

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों मे आलोक कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल आरा कुजू के प्राचार्य सहित सर्वेंदु शेखर कर टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुईयांडीह के प्राचार्य शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ से पूर्व मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक तिलकोत्सव एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

img 20260128 wa01125495037498347197588

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने स्वागत भाषण मे खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं। वहीं मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह द्वारा खेल ध्वज का विधिवत फहराव कर वार्षिक खेलकूद महोत्सव 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें गुब्बारा दौड़, मेंढक दौड़, ज़िग-ज़ैग दौड़, कोन सजाने की दौड़, नींबू–चम्मच दौड़, बोरी दौड़, कोन छूने की दौड़, 100 मीटर दौड़, धीमी साइकिल दौड़, चम्मच–कंचा दौड़ तथा एक टांग ज़िग-ज़ैग दौड़ प्रमुख रहीं। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्र-छात्राओं को अतिथियों के द्वारा स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की खेल शिक्षिका रिया सिंह एवं असीम बनर्जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति पाठ के साथ हुआ।

img 20260128 wa01114381115225443140624

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!