जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल
डाल्टनगंज वार्ड संख्या 24 में चुनावी सरगर्मियों के बीच रोशन नाग ने वार्ड की समस्त जनता को सादर प्रणाम करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि चुनाव का शंखनाद हो चुका है और यह समय जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का है।
रोशन नाग ने स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि वे कर्मयोग के मार्ग पर चलने में विश्वास रखते हैं। कर्मयोग हमें निस्वार्थ भाव से, बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या फल की अपेक्षा के, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना सिखाता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य वार्ड 24 की जनता की सेवा करना है, जिसमें जनहित, विकास और विश्वास को प्राथमिकता दी जाएगी। जनता की समस्याओं के समाधान, सुझावों को सुनना और पारदर्शिता के साथ कार्य करना उनकी कार्यशैली का आधार होगा।
अंत में रोशन नाग ने वार्डवासियों से स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।






