Search

February 11, 2026 11:30 am

माध्यमिक परीक्षा 2026 को लेकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोढा में विदाई समारोह, छात्रों को मिले एडमिट कार्ड और सफलता के टिप्स।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोढा में गुरुवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड वितरण किया गया. छात्र- छात्राओं को परीक्षा से संबंधित विशेष महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए विद्यालय से विदाई दी गई. साथ ही विद्यालय के माध्यमिक परीक्षा का केंद्र स्थान सेंट स्टानिस्लास उच्च विद्यालय हाथिमारा को बनाया गया है. जहां विद्यार्थी परीक्षा देने जाएंगे. पिछले वर्ष 2025 की तरह इस बार भी सो. प्रतिशत परीक्षा का परिणाम लाने का लक्ष्य रखा गया है. वही सर्वाधिक हाजिरी करने वाले छात्रा मरियम खातून को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. लेनिन, शिक्षिका बबीता कुमारी, शिक्षक फुल्टन देवान, मदन प्रसाद, गौरव कुमार झा सहित अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर