Search

February 5, 2026 3:07 am

एसटी हॉस्टल के पास बनेगा ड्रीम मेमोरियल स्कूल का नया कैंपस।

पोखरिया रोड से शिफ्ट होगा स्कूल, 2 एकड़ में खेल मैदान, लैब और लाइब्रेरी की सुविधा

अमड़ापाड़ा/पाकुड़: प्रखंड मुख्यालय स्थित ड्रीम मेमोरियल स्कूल अब अपने नए और आधुनिक कैंपस में शिफ्ट होगा। पोखरिया रोड पर संचालित विद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित अनुसूचित जनजाति (ST) हॉस्टल के समीप चयनित भूमि पर विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही नए कैंपस के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई। भूमि पूजन कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल आशीष रंजन, डायरेक्टर मनोरंजन कुमार और सहयोगी विनोद कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय पुरोहित अश्विनी तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का निर्माण कराया जा रहा है। डायरेक्टर मनोरंजन कुमार ने बताया कि नए सत्र से विद्यालय में कक्षा 1 से 10वीं तक की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित की जाएगी। भविष्य में स्कूल को इंटरमीडिएट (12वीं) तक अपग्रेड करने की योजना है। विद्यालय में पूरी तरह सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके। नए कैंपस के लिए कुल 2 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। परिसर में आधुनिक विषयवार कक्षाएं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय के साथ-साथ क्रिकेट और फुटबॉल के लिए बड़ा खेल मैदान विकसित किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने कहा कि नए कैंपस से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सह-पाठ्य गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।

img 20260201 wa00241771632289600985940
img 20260201 wa00236518674561012974804

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर