Search

March 18, 2026 4:32 pm

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव : रिंकू सिंह 3 फरवरी को करेंगी नामांकन, शिवाजी मैदान में जनसमर्थन की अपील



जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

मेदिनीनगर: निगम चुनाव को लेकर मेदिनीनगर में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी क्रम में नगर निगम चुनाव की दावेदार रिंकू सिंह ने 3 फरवरी को अपना नामांकन दाख़िल करने की घोषणा की है। इस अवसर पर उन्होंने मेदिनीनगर की जनता से शिवाजी मैदान में सुबह 10 बजे उपस्थित होकर आशीर्वाद एवं समर्थन देने की अपील की है।
रिंकू सिंह ने कहा कि वे मेदिनीनगर की बेटी, बहन और सेवक के रूप में चुनाव मैदान में उतर रही हैं। उनका उद्देश्य स्वच्छ मेदिनीनगर, सशक्त महिला शक्ति और आधुनिक व साफ़ वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम मानती हैं।
उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताक़त है और इसी विश्वास के साथ वे नामांकन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर जनता की सहभागिता चाहती हैं।
नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और रिंकू सिंह के नामांकन कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा जोश देखा जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर