Search

February 11, 2026 10:34 am

महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर खड़ी हैं : अरुणा शंकर (प्रथम महापौर, मेदिनीनगर )

संजय कुमार गुप्ता

मेदिनीनगर / पलामू
पलामू की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और हुनर का लोहा मनवा रही हैं तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

वे शाहपुर स्थित जय पार्वती लेडीज ब्यूटी पार्लर के उद्घाटन समारोह के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर ब्यूटी पार्लर का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान ब्यूटी पार्लर की संचालिका शोभा रानी ने अरुणा शंकर का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

अपने संबोधन में श्रीमती शंकर ने कहा कि महिलाएं आज रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़कर स्वावलंबी बन रही हैं, जो समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश है। उन्होंने जय पार्वती लेडीज ब्यूटी पार्लर की संचालिका को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि यह व्यवसाय निरंतर प्रगति करे, ऊंचाइयों को छुए और संचालिका व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करें—यही मेरी शुभेच्छा है।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर