Search

February 5, 2026 12:42 am

पाकुड़ में नप अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दावेदारी: मीता, पूनम और सीमा ने भरा नामांकन पर्चा

पाकुड़:‌नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पाकुड़ जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को पाकुड़ नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत कुल चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष)-सह-अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन के कार्यालय में गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा भरा।निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सोमवार अपराह्न तीन बजे तक कुल तीन महिला प्रत्याशियों ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। इसमें मीता पाण्डेय ने एक सेट, पूनम देवी ने दो सेट और सीमा सोनी भगत ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र जमा किया है। खास बात यह है कि पहले दिन नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी अनारक्षित वर्ग से हैं।नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि वार्ड संख्या 01 से 21 तक के लिए होने वाले इस चुनाव में पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। नामांकन की स्क्रूटनी और नाम वापसी की तिथियों के बाद चुनावी तस्वीर और भी स्पष्ट हो जाएगी। मीता पाण्डेय: का प्रस्तावक- भीष्मदेव उपाध्याय,पूनम देवी का प्रस्तावक- रीना देवी,पूनम देवी का प्रस्तावक- बद्री प्रसाद भगत व सीमा सोनी भगत: प्रस्तावक- संजय सरकार है।इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त को भी पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट भेज दी गई है। आने वाले दिनों में अन्य वार्डों और पदों के लिए नामांकन में और तेजी आने की संभावना है।

img 20260202 wa00526552090050908494955
img 20260202 wa00501215163278893571420
img 20260202 wa00517197325219330040539

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर