Search

February 11, 2026 9:14 am

पेड़ से लटका मिला नाबालिक छात्र का शव, गांव में मचा हड़कंप।

हिरणपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र के खजुरडांगा निवासी शिवलाल मुर्मू के 14 वर्षीय पुत्र सन्तोष मुर्मू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसको लेकर पुलिस ने सोमवार को शव की पोस्टमार्टम को लेकर सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के पिता ने थाना में जानकारी देते हुए बताया कि पुत्र गांव के ही विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था। जो बीते शनिवार को ही किसी को बताए बिना ही घर से निकला था। जब शाम तक घर वापस नही लौटा तो आस पड़ोस व रिश्तेदारों के पास काफी खोजबीन की गई , पर कहीं नही मिला। बीते रविवार अपरान्ह तीन बजे सूचना मिली कि पुत्र का शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूरी पर स्थित धनगड़ा जंगल के पेड़ में लटका हुआ है। वहां जाकर पाया कि पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घर मे पुत्र के साथ किसी प्रकार का अनबन नही हुआ था। उधर घटना को लेकर एएसआई सनातन मांझी व जेना बालुमुचु ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया। वही मृतक के पिता से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी लिया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर