Search

February 4, 2026 11:25 pm

महापौर उम्मीदवार आईसा सिंह का बड़ा हमला: सौंदर्यकरण के नाम पर जनता को गुमराह किया गया





मेदनीनगर: महापौर पद की उम्मीदवार आईसा सिंह ने नामांकन के बाद पूर्व प्रथम महापौर पर सीधा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि शहर में विकास नहीं, बल्कि दिखावे की राजनीति हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सौंदर्यकरण के नाम पर केवल जनता को भ्रमित किया गया।

आईसा सिंह ने कहा

“अगर चार लाइट लगाने से ही सौंदर्यकरण हो जाता, तो आज शहर की तस्वीर कुछ और होती। हकीकत यह है कि शहर सड़क जाम, पानी की किल्लत और चौक-चौराहों पर बने शौचालयों की बदहाली से जूझ रहा है। यह विकास नहीं, बल्कि जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम है।”
उन्होंने कहा कि पूर्व महापौर ने अपने कार्यकाल में क्या किया, यह जनता खुद जानती है, लेकिन वह खोखले दावों की राजनीति नहीं करेंगी, बल्कि ज़मीनी काम करके दिखाएंगी।

आईसा सिंह ने अपनी पहचान को राजनीतिक ताकत बताते हुए कहा

“मैं न पुरुष हूं, न महिला — मैं किन्नर समाज से हूं। हमारे पास सत्ता की पूंजी नहीं, लेकिन जनता की ताकत है। मैं यह साबित करूंगी कि किन्नर समाज सिर्फ हाशिए पर नहीं, बल्कि नेतृत्व करने में भी सक्षम है।”

अंत में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा

“अब शहर को दिखावे की नहीं, काम की राजनीति चाहिए। इस बार जनता मुझे मौका दे, जो काम अब तक नहीं हुए, वह मैं करके दिखाऊंगी।”

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर