Search

March 14, 2026 2:47 am

गोड्डा नप के वार्ड 09 से लक्ष्मी कुमारी ने ठोका दावा, कहा– सुंदर, स्वच्छ और हरा-भरा वार्ड है मेरा सपना।


गोड्डा : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 09 से लक्ष्मी कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के साथ ही वार्ड की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है। नामांकन के बाद लक्ष्मी कुमारी ने वार्ड नंबर 09 के मोहल्ला वासियों से आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य गोड्डा नगर परिषद को सुंदर, स्वच्छ और हरा भरा बनाना है। उन्होंने चरणबद्ध प्रणाम करते हुए जनता से समर्थन मांगा और भरोसा दिलाया कि वार्ड की हर छोटी-बड़ी समस्या उनकी प्राथमिकता होगी। लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि वार्ड नंबर 09 में साफ-सफाई, नाली-जलजमाव, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और हरियाली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर वे लगातार लोगों के बीच रही हैं। अब पार्षद बनकर इन समस्याओं का स्थायी समाधान कराना उनका संकल्प लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्मी कुमारी एक जमीनी उम्मीदवार हैं और वार्ड की समस्याओं को नजदीक से समझती हैं। ऐसे में उनके नामांकन से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब देखना यह होगा कि वार्ड नंबर 09 की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनकर नगर परिषद भेजती है। फिलहाल लक्ष्मी कुमारी के नामांकन के साथ ही चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है।

img 20260204 wa00355128347434351595346

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर