Search

February 13, 2026 1:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

पाकुड़िया बाजार व गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 7 लोग घायल, बाजार में दहशत।

पाकुड़िया (पाकुड़)। बाजार सहित आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुत्तों के हमले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को बेकाबू हुए आवारा कुत्तों ने राह चलते महिला, पुरुष और बच्चों पर पीछे से हमला कर दिया। एक ही दिन में कुल सात लोग घायल हो गए। घटना में लकड़ा पहाड़ी गांव के आलमगीर अंसारी, मोंग्लाबांध गांव के शहीद और पाकुड़िया बाजार निवासी राकेश ठाकुर समेत सात लोग कुत्तों के हमले का शिकार बने। अचानक हुए हमलों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया पहुंचाया। यहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया और एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई।

फरवरी में ही दो दर्जन से ज्यादा लोग कुत्ते के काटने से घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. वसीम रजा ने बताया कि गुरुवार को कुत्ता काटने से घायल सात मरीजों का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. भरत भूषण भगत ने बताया कि सिर्फ फरवरी माह में अब तक करीब दो दर्जन से अधिक लोग कुत्ते के काटने से घायल होकर इलाज करा चुके हैं।

बाजार में दहशत, लोगों में डर का माहौल

अचानक कुत्तों के हमलों से पाकुड़िया बाजार और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। पहले शांत मिजाज माने जाने वाले कुत्तों के अचानक बेकाबू होने से लोग हैरान हैं।

Also Read: E-paper 31-12-2025

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग की है, ताकि आम लोग, खासकर बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित रह सकें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर