Search

February 11, 2026 6:24 am

वार्ड नंबर 29: नवीन कुमार गुप्ता उर्फ लाल बाबू ने रचा इतिहास, निर्विरोध चुने गए वार्ड पार्षद

पत्रकार – सौरभ मित्तल

मेदिनीनगर: नगर निगम चुनाव के सरगर्मी के बीच वार्ड नंबर 29 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्थानीय राजनीति के चर्चित चेहरे नवीन कुमार गुप्ता उर्फ लाल बाबू ने इस बार के चुनाव में निर्विरोध जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में न होने के कारण निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें आधिकारिक रूप से विजयी घोषित कर दिया गया है।
जनता के विश्वास की जीत
लाल बाबू की यह जीत केवल एक चुनावी नतीजा नहीं है, बल्कि यह पिछले कई वर्षों से उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और वार्ड के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवीन कुमार गुप्ता हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं, यही कारण है कि इस बार पूरे वार्ड ने एकमत होकर उन्हें दोबारा सेवा का मौका दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर