Search

February 11, 2026 6:25 am

पुलिस की पाठशाला में सुरक्षा का पाठ

स्कूल में सड़क सुरक्षा, पॉक्सो व नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) सिमलोंग ओपी क्षेत्र अंतर्गत प्रोजेक्ट +2 विद्यालय धरमपुर में सोमवार को पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, नशा मुक्ति, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम तथा 112 डायल सेवा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों को दी गईं।कार्यक्रम में पाकुड़ मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार एवं रोड सेफ्टी मैनेजर रितेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि समाज से कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए गए, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर ओपी प्रभारी अरविंद कुमार राय सहित अन्य पुलिस के जवान उपस्थित थे।

Also Read: E-paper 10-02-2026
img 20260209 wa00177130221519021443220
img 20260209 wa00188892784444156567403

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर