Search

September 20, 2026 7:31 pm

फांसी मामले पर थाना में यूडी केस दर्ज।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था,पुलिस ने इस संबंध में यूडी केस संख्या 02/26 दिनांक 09 फरवरी 2026 को दर्ज किया है। मृतक की पहचान पोलिस हेंब्रम के पुत्र माइकल हेंब्रम (23 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के पिता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार माइकल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। परिजनों ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को माइकल घर से निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तब 8 फरवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे ग्राम कालूपाड़ा के समीप जंगल में उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। परिजनों द्वारा किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!