अक्षय कुमार सिंह
बेरमो। बुधवार को बेरमो प्रखण्ड के सभाकक्ष भवन में निर्वाची पदाधिकारी, फुसरो नगर परिषद (वर्ग-ख), अध्यक्ष पद-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) की अध्यक्षता में निमित AMF की सुविधा तथा अन्य मतदान केन्द्र से संबंधित व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ आवश्यक बैठक आहुत की गई।

जिसमें दिनांक 23 फरवरी 2026 की तैयारी, AMF की सुविधा यथा-बिजली, पानी, रैम्प, फर्नीचर आदि की सुविधा संबंधित चर्चा की गई। बैठक में निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड सं० 01 से 07 तक) प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो मुकेश कुमार, निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड सं० 08 से 14) तक) अंचल अधिकारी, बेरमो संजीत कु० सिंह, निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड सं0 15 से 21) तक) अंचल अधिकारी, जरीडीह- प्रणव रितुराज, निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड सं0 22 से 28) तक) अंचल अधिकारी, चन्द्रपुरा-इश्वर दयाल महतो, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, फुसरो-राजीव रंजन सिंह, सहायक अभियन्ता बिनोद प्रसाद, मिथिलेश कु० पाण्डेय, श्री सुबोध कु० प्रजापति सहित वार्ड सं0 01 से 28 तक के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित हुए। नगरपालिका निर्वाचन-2026 के निमित फुसरो नगर परिषद् (आम) निर्वाचन-2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बने चेक नाकाओं में व्यय प्रेक्षक, फुसरो नगर परिषद तथा निर्वाची पदाधिकारी, फुसरो नगर परिषद् – सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो द्वारा विभिन्न चेक पोस्ट यथा-हिन्दुस्तान पुल, मकोली मोड़, बेरमो सीम, ढोरी खास आदि क्षेत्रों में वाहनों का जाँच किया गया।

मौके पर FST SST VST Team सहित पुलिस बल उपस्थित थें। प्रेक्षक, फुसरो नगर परिषद द्वारा ड्यूटी में उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा FST SST VST Team के साथ बैठक कर सतत निगरानी रखते हुए चुनाव कार्य सम्पन्न कराने की बात की गई।





