Search

February 12, 2026 11:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज, बगैर नंबर प्लेट के ट्रैक्टर में हो रहा था अवैध धंधा

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को खान निरीक्षक राहुल कुमार द्वारा औचक जाँच के क्रम में मुख्य मार्ग पर, सुभाष चौक के पास बस स्टेंड की ओर से आते हुए दो स्टोन चिप्स लदे ट्रैक्टर को जाँच हेतु रूकवाया (1) Mahindra B275 DI, Engine No RSD2EAN2554, Chesis No. MBNABAEXKSRD19830 पर 100 घन फीट स्टोन चिप्स (2) Mahindra 265 DI Sr. No. RENW02425 A L पर 100 घन फीट स्टोन चिप्स को जाँच के क्रम में स्टोन चिप्स से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया। उपरोक्त वर्णित दोनो ट्रैक्टरों को स्टोन चिप्स खनिज सहित विधिवत जप्त कर वाहन मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के धारा 4, 21, झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 यथा संशोधित के नियम 54, The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation & Storage) Rules, 2017 के नियम 9, 13 के तहत रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

img 20260212 wa01044330025050731320323
जप्त ट्रेक्टर

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर