Search

March 3, 2026 10:12 am

श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर आयोजित की गई बैठक, बीडीओ को ज्ञापन सौंपेगा संघ।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़): श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने और आधार सत्यापन की प्रक्रिया तेज करने को लेकर झारखंड मजदूर कल्याण संघ की पाकुड़ जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को महेशपुर प्रखंड कार्यालय में हुई। बैठक में तय किया गया कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रखंड स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय सचिव रामप्रीत शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने के कारण वे लाभ से वंचित रह जाते हैं। अब पंचायत स्तर तक जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में श्रम अधीक्षक के निर्देश पर श्रमिकों के आधार वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि आधार सत्यापन नहीं होने से कई श्रमिकों का पंजीकरण लंबित है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रमिक हित में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महेशपुर के बीडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में प्रचार-प्रसार तेज करने, आधार वेरीफिकेशन शिविर लगाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की मांग की जाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विभास मंडल, जिला उपाध्यक्ष छोटन शेख, जिला सचिव मुशर्रफ अंसारी, प्रखंड सचिव रजिया बेगम, सुमन कुमार, महामंत्री खाबीर हुसैन, प्रखंड उप सचिव सनरुल शेख सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर