Search

February 17, 2026 2:44 am

एनएचएम अन्तर्गत सभी कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। आज शनिवार को सिविल सर्जन, रामगढ़ डॉ नवल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में NHM अन्तर्गत सभी कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई एवं प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के सभी सदस्य उपस्थि थे।

img 20260214 wa01518388730933383975005

समीक्षा बैठके के दौरान सिविल सर्जन ने सभी कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धता की समीक्षा की। सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि जिन केन्द्रो पर ANC का प्रतिशत कम है उसे सुधार लाने का प्रयास किया जाय और निर्धारित दिनो के अतिरिक्त अन्य दिनों में भी ANC किया जाय। कार्य स्थल पर सभी ANM व अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपने ड्रेस कोड में अपने संस्थान में उपस्थित रहेंगे तथा सारे कमियों को कार्य अवधि के दौरान पूरे समय कार्यालय में रहने का निर्देश दिया और कहा कि सभी मानकों को 90-95 प्रतिशत तक लाने का प्रयास किया जाय। कुल प्रसव के आकड़ों का सही मिलान करने और कमियों पर विशेष रूप से जांच करने का निर्देश दिया, सहियाओं के माध्यम से निरतंर Follow-up करने और इसकी जांच करने का निर्देश दिया। टीकाकरण को शत-प्रतिशत करने का निदेश दिया गया साथ ही NSV बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

img 20260214 wa01493571380555058647345

MDR एवं CDR को न्युनतम स्तर पर लाने की बात कही गई। MTC केन्द्रो पर अधिक संख्या में कुपोषित बच्चे आ सके इसके लिए विशेष रूप से निदेशित किया गया। NCD Portal पर शतप्रतिशत आकाड़ों की Entry करने हेतु CHO और ANM को निदेशित किया गया। तथा सभी स्वास्थ्य केन्द्रो को NQAS Certification हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को विशेष निर्देश देते हुए आवश्यक तैयारी करने को कहा गया और उन्होने अंत में बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सरकार की एक मुख्य योजना है। अतः राज्य निदेशानुसार बिना आभा संख्या के NCD Screening नहीं की जायेगी इसलिए सभी रोगियों का आभा कार्ड बनाना अनिवार्य है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर