जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल
पलामू: मेदिनीनगर, चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया की नगर निगम चुनाव 2026 को देखते हुए जिले के एसपी, रिश्मा रमेशन के निर्देशानुसार अभी तक दर्जनों वारंटियों अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है दिनांक,13 फरवरी, और 14 फरवरी को सात अभियुक्तों को जेल भेज चुके हैं, अभि और भी अभियुक्तों की तलाश जारी है बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ज्ञात हो की नगर निगम चुनाव को देखते हुए जिले के एसपी रिश्मा रमेशन ने सभी थाना को निर्देश दिया था की जल्द से जल्द वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें!





