Search

October 1, 2026 12:11 am

सरकार हमारी है, शहर का विकास भी हमारी प्रत्याशी करेगी, हेमलाल

झामुमो ने सेलिना सुलताना को बनाया अध्यक्ष प्रत्याशी, 21 वार्डों में भी उतारे उम्मीदवार

पाकुड़: नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने प्रचार अभियान को धार दे दी है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने समर्थित उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।प्रेस वार्ता में विधायक हेमलाल मुर्मू ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने सेलिना सुलताना को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में भी झामुमो समर्थित प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।विधायक ने कहा कि अब कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में उनकी सरकार है और विकास की जो रफ्तार चल रही है, उसे शहरी क्षेत्र में और तेज किया जाएगा।अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सेलिना सुलताना ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की मूल समस्याओं के समाधान के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी।नगर परिषद में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रमुख दलों में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के समर्थित उम्मीदवार भी चुनावी मुकाबले में हैं।21 वार्डों में पार्षद पद के लिए 89 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी दल जीत का दावा कर रहे हैं। अब 23 फरवरी को होने वाले मतदान में मतदाता किसे मौका देते हैं, इस पर सबकी नजर है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!