Search

April 3, 2026 6:08 pm

तापीन साउथ परियोजना में सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद ओवरबर्डेन रिमूवल कार्य पुनः शुरू

हजारीबाग। तापीन साउथ परियोजना में पिछले एक सप्ताह से ओवरबर्डेन रिमूवल का कार्य बाधित था। इस संबंध में हजारीबाग क्षेत्र के महाप्रबंधक सभागार में महाप्रबंधक की उपस्थिति में फुसरी गांव के विस्थापितों के साथ कुमार महेश सिंह के अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Also Read: E-paper 20-02-2026
fb img 17712141595343145290636370894521

बैठक में परियोजना पदाधिकारी एस. के. सिंह एवं रेवेन्यू ऑफिसर भी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान सूरज मांझी एवं दुर्गा मांझी द्वारा RR साइट के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर आपसी सहमति बनी। 12 एकड़ जमीन के एवज में 6 विस्थापितों को नौकरी प्रदान करने हेतु फाइल रांची मुख्यालय भेजी जा रही है।पूरी वार्ता अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक के सकारात्मक परिणामस्वरूप परियोजना में ओवरबर्डेन हटाने का कार्य पुनः प्रारंभ हो गया।

fb img 17712141535076545076183895490742

इस बैठक में ग्रामीणों की ओर से रामकिशोर टुडू, मनु टुडू, लखी राम, दुर्गा मांझी, संजय मुर्मू सहित अन्य रैयत उपस्थित रहे।

Also Read: E-paper 26-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!