अक्षय कुमार सिंह
रामगढ़। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत पीएम अभिम (प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन) एवं 15 वें वित्त आयोग के तहत हो रहे कार्यों की मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा की।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई जिसके उपरांत सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार के द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि पीएम अभिम योजना के तहत जिले में एक डीआईपीएचएल (डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण किया जाना है जोकि टेंडर की प्रक्रिया में है वही योजना के तहत 2 बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) भरेचनगर एवं पतरातु में निर्माणाधीन है इस संबंध में उपायुक्त ने सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 15वे वित्त आयोग के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त को जानकारी दी गई की योजना के तहत जिले में 54 स्वास्थ्य उप केंद्र बनाए जाने हैं जिनमे 29 का टेंडर हो चुका है, 14 टेंडर प्रक्रिया में है शेष में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में उपायुक्त ने नियम अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीबी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।





