Search

February 18, 2026 3:23 am

बुलंद हुआ बचपन का अधिकार,बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता की पहल।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी में टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवेलपमेन्ट महेशपुर के द्वारा मंगलवार को बाल विवाह व बाल श्रम को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी मौजूद रही. वही सीडीपीओ नीलू रानी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, जो बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डालती है. 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के या लड़की का विवाह अवैध है और इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने बाल श्रम के बारे में भी चर्चा की और कहा कि यह हमारे समाज के लिए एक कलंक है. बाल मज़दूरी की समस्या समय के साथ-साथ बहुत उग्र रूप लेती जा रही है और इसे रोकने के लिए हमें शिक्षा को बढ़ावा देना होगा. कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मी व लोगों को बाल विवाह व बाल श्रम के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई. मौके पर टैगोर सोसाइटी परियोजना प्रभारी उज्जवल सरकार, टीम लीडर प्रकाश चन्द्र घोष, सदस्य नुरजाहान बेगम, मिनती साहा, प्रशांत मंडल, उदय रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर