Search

February 17, 2026 11:40 pm

संयुक्त सचिव के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा।

भारत सरकार के संयुक्त सचिव के आगामी 20 फरवरी को पाकुड़ जिला स्थित पीएम श्री विद्यालयों के निरीक्षण एवं जायजा लेने के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र उपायुक्त द्वारा तैयारियों की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर), स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ एवं अद्यतन रखा जाए। साथ ही पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर लें। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालयों में नवाचार, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, खेल सुविधाएँ एवं छात्र-हित से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, एडीपीओ एवं डीपीएम जेएसएलपीएस एवं पीएम श्री विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर