Search

February 17, 2026 11:40 pm

घर-घर किया जा रहा है मतदाता पर्ची का वितरण

बीएलओ ने उपायुक्त को मतदाता पर्ची प्रदान की

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर नगरपालिका क्षेत्र में मतदाता पर्ची का वितरण घर-घर किया जा रहा है, ताकि सभी मतदाता अपने मतदान केंद्र, क्रम संख्या एवं मतदान तिथि की जानकारी समय पर प्राप्त कर सकें और अधिकाधिक संख्या में मतदान कर सकें। इसी क्रम में आज मंगलवार को बीएलओ द्वारा उपायुक्त के आवास पर पहुंचकर उन्हें मतदाता पर्ची प्रदान किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि प्राप्त मतदाता पर्ची को सुरक्षित रखें तथा निर्धारित तिथि को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्भीक, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करें। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वितरण कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता पर्ची प्राप्त करने से वंचित न रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर