Search

February 18, 2026 10:40 am

चोरी की साजिश नाकाम, ग्रामीणों की मुस्तैदी से शातिर चोर सलाखों के पीछे।

पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चांचकी गांव में रविवार रात चोरी की बड़ी वारदात टल गई। चोरी की नीयत से घर में घुसे शातिर अपराधी आलिम शेख को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी बेलपोखर का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलिम शेख गांव निवासी उजाइर हुसैन के घर में घुसकर आलमारी तोड़ने का प्रयास कर रहा था। औजारों की आवाज सुनकर घर के सदस्य जाग गए। खुद को घिरता देख आरोपी छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हथौड़ा, पलाश और रेंच जैसे औजार बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आलिम शेख पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र में भी कई मामलों में वांछित रहा है और लंबे समय से फरार था। गृहस्वामी की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर