Search

August 8, 2026 8:46 pm

शनिवार को प्रखंड दुलमी में चालक अनुज्ञप्ति (DL) विशेष कैंप का हुआ सफल आयोजन, 91 आवेदकों ने लिया हिस्सा, 56 हुए उत्तीर्ण

अक्षय कुमार

रामगढ़। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज के निर्देशन में शनिवार को दुलमी प्रखंड मुख्यालय परिसर में आम जनता की सुविधा के लिए एक दिवसीय विशेष चालक अनुज्ञप्ति (Driving Licence) कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आयोजित इस कैंप में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मोटरयान निरीक्षक द्वारा बताया गया कि इस विशेष कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।ऑन-स्पॉट दस्तावेजों की जांच और पारदर्शी परीक्षा कैंप के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा सभी आवेदकों के दस्तावेजों की ऑन-स्पॉट स्क्रूटनी की गई। इसके उपरांत, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कंप्यूटर आधारित लर्निंग लाइसेंस (LL) टेस्ट का आयोजन किया गया। आज के कैंप में कुल 91 आवेदकों ने अपना पंजीकरण कराया और परीक्षा में भाग लिया।यातायात नियमों की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 56 आवेदक उत्तीर्ण घोषित किए गए। इन सभी सफल आवेदकों को नियमानुसार लर्निंग लाइसेंस निर्गत कर दिया गया।

img 20260808 wa02734504267660072624820

कठिन प्रयासों के बावजूद 35 आवेदक इस परीक्षा को उत्तीर्ण नहीं कर सके। यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूकपरीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे 35 आवेदकों को निराश न होने की सलाह देते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग की गई। उन्हें सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल और यातायात नियमों की विस्तृत पुस्तिका प्रदान की गई, ताकि वे पूरी तैयारी के साथ आगामी तिथि में पुनः परीक्षा में शामिल हो सकें।जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य केवल लाइसेंस प्रदान करना नहीं, बल्कि हर नागरिक को एक जिम्मेदार और सुरक्षित चालक बनाना है। दुलमी प्रखंड में आयोजित इस कैंप की सफलता को देखते हुए आने वाले दिनों में जिले के अन्य सुदूर प्रखंडों में भी इसी तरह के विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!