Search

April 4, 2026 11:09 am

गरीब और असहाय महिलाओं पर जुल्म के खिलाफ खड़े हुए अजहर इस्लाम, पीड़ितों का कराया इलाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग।

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलपोखर (थाना परिसर के समीप) की चार गरीब और असहाय महिलाओं के साथ शेकरघाट में अमानवीय मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं के अनुसार 20–25 युवकों ने मिलकर उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे किसी का हाथ टूट गया, किसी का पैर, किसी की कमर में गंभीर चोट आई तो किसी का सिर फट गया। सभी महिलाएं गंभीर हालत में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अजहर इस्लाम, पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी, ने पीड़ितों से मुलाकात की। महिलाओं की स्थिति देखकर उन्होंने तत्काल इलाज की व्यवस्था कराई और बेहतर उपचार के लिए उन्हें पास के पश्चिम बंगाल स्थित अस्पताल भेजवाया। साथ ही उन्होंने थाना प्रबंधन को पूरे मामले की सूचना देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि पीड़ित महिलाएं बेहद गरीब और बेसहारा हैं—किसी का पति नहीं है, कोई भीख मांगकर जीवनयापन करती है, तो कोई दृष्टिबाधित है। समाज की सबसे कमजोर तबके की महिलाओं पर इस तरह का हमला इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताया जा रहा है।
अजहर इस्लाम ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्वरित जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आम लोगों से शांति बनाए रखने और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!