Search

April 6, 2026 11:50 pm

मध्य विद्यालय नवादा में प्रबंधन समिति का शांतिपूर्ण पुनर्गठन।

राजकुमार भगत

पाकुड़ सदर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नवादा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन को लेकर चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। पूरा चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं नियमों के अनुरूप आयोजित की गई। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रोबिना बीबी को निर्विरोध चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव आसमाउल शेख द्वारा रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राहुल शेख, मोखलेसुर रहमान, मो. महफिजुर रहमान, मेसबहुल, इर्शाद अली और मुताबेर शेख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजिका सहित सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा रंग लगाकर खुशियां मनाई गईं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष आसमाउल शेख ने कहा कि वे लगातार तीन बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं और समिति के नियमों के अनुसार इस बार चुनाव में भाग नहीं ले सकते थे। इसी कारण उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए रोबिना बीबी को अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित समिति से छात्रों के हित में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य विद्यालय का नियमित संचालन, छात्रों की उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करना होगा। साथ ही मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना सहित सरकार की सभी शैक्षणिक योजनाओं का लाभ छात्रों तक पहुंचाने के लिए समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!