Search

February 19, 2026 10:48 pm

बच्चों को टाइप-1 डायबिटीज से बचाने की पहल, शिक्षकों को मिला विशेष प्रशिक्षण।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के बीआरसी सभागार में गुरुवार को पेनोरमा ग्लोबल के सौजन्य से ग्राम ज्योति के द्वारा बच्चों में टाइप- वन डायबिटीज की रोकथाम के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्लस्टर रिसोर्स पर्सन एवं ग्राम ज्योति के सचिव पशुपति कुमार, निदेशक आभा, प्रखंड प्रोग्राम मैनेजर डॉ ऋषि, बीपीओ होपना हांसदा, बीआरपी अब्दुश सलीम, अब्दुस समाद, सीआरपी सादिकुल आलम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी के प्रधानाध्यापिका एलीजावेथ मुर्मू के द्वारा संयुक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. वही ग्राम ज्योति के प्रोग्राम मैनेजर आभा के द्वारा टाइप- वन डायबिटीज के विषय पर आवश्यक जानकारी दी गई, और ग्रामीण स्तर पर जागरूक करने की बात कही गई. वही डॉ ऋषि के द्वारा मधुमेह के लक्षण, प्रकार और प्रारंभिक पहचान को रोकथाम के उपाय के सभी चिकित्सक पहलुओं की हर एक बिंदु जानकारी दी गयी. मौके पर सरोज पांडेय, प्रखंड समन्वयक अनंत कुमार सिंह, रिजाउल अंसारी, दीपक मंडल सहित उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के सौ की संख्या में शिक्षक- शिक्षिका मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर