Search

April 9, 2026 4:29 pm

बेहतर स्वास्थ्य की ओर कदम, सदर अस्पताल में 7 हाइड्रोसिल ऑपरेशन सफल

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम अभियान के अंतर्गत सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी में निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान अब तक कुल 7 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया, जिससे उन्हें लंबे समय से चली आ रही पीड़ा से राहत मिली और सामान्य जीवन की ओर वापसी संभव हुई। शिविर की प्रगति का जायजा लेने स्वयं उपायुक्त मनीष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ऑपरेशन करा चुके मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें काफी राहत मिली है और अब वे दैनिक जीवन के कार्य सुचारू रूप से कर पा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ऑपरेशन थिएटर सहित अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इस तरह के निःशुल्क ऑपरेशन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने आम जनता से अपील की कि फाइलेरिया या हाइड्रोसिल से पीड़ित व्यक्ति बिना किसी संकोच के आगे आएं और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठाएं।

img 20260219 wa0023553725795427094196
img 20260219 wa00227659683520497993679

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!