Search

September 30, 2026 2:44 pm

विधायक हेमलाल मुर्मू ने विधानसभा में उठाया अनाज वितरण का मुद्दा।

पाकुड़। गुरुवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन हेमलाल मुर्मू ने खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़ा अहम सवाल उठाया। उन्होंने अपने क्षेत्र में अनाज वितरण में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने बताया कि इंटरनेट की खराब स्थिति के कारण ई-पीओएस मशीन में फिंगरप्रिंट नहीं लग पाने से लाभुकों को अनाज नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा, तकनीकी बाधाओं और व्यवस्थागत खामियों के चलते खाद्यान्न वितरण में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से जवाब मांगते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द व्यावहारिक समाधान निकालना चाहिए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को राशन से वंचित न रहना पड़े। विधायक हेमलाल मुर्मू ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर ठोस और त्वरित कार्रवाई आवश्यक है, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुचारु रूप से चल सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!