Search

February 20, 2026 11:14 pm

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

नगरपालिका आम निर्वाचन के मद्देनजर आज स्वीप कोषांग द्वारा वीआईपी रोड में रंगोली एवं मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर शहरवासियों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि वे बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट अमूल्य है और एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया तथा सभी से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर