Search

February 21, 2026 2:01 am

तीन दिवसीय फाइनल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, खेल भावना और उत्साह से गूंजा क्षेत्र।

पाकुड़िया प्रखंड के तलवा फुटबॉल मैदान में आदिवासी यूनाइटेड क्लब, तलवा के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में खेल और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन लागडुम पंचायत की मुखिया बिमला बास्की, पाकुड़िया थाना के एएसआई महादेव चौधरी एवं एएसआई संजीव टुडू ने क्लब के अध्यक्ष कुबराज मरांडी, सचिव शिवलाल टुडू सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और प्रतीकात्मक किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। क्लब की ओर से सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मानित किया गया।
मुखिया बिमला बास्की ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। वहीं एएसआई महादेव चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना भी मजबूत करता है। उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला डालडा स्टार तलवा चौक और स्मार्ट सिटी पाकुड़िया के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष वाले इस मैच में स्मार्ट सिटी पाकुड़िया ने एकमात्र पेनाल्टी गोल के दम पर जीत दर्ज की। क्लब के सचिव शिवलाल टुडू ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मैच में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख 50 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये, जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को 25-25 हजार रुपये नकद के साथ शील्ड व कप प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष सुदेश हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य शिवधन हेम्ब्रम, महेंद्र टुडू सहित क्लब के सदस्य, बड़ी संख्या में दर्शक और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन में खेल भावना, उत्साह और अनुशासन का शानदार नजारा देखने को मिला।

Also Read: E-paper 20-01-26
img 20260220 wa0046563342834896420001
img 20260220 wa00454078868917799269839

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर