Search

February 24, 2026 11:31 am

कीटनाशी छिड़काव अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण, 26 फरवरी से होगी शुरुआत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड में आगामी 26 फरवरी से शुरू होने वाले कीटनाशी छिड़काव अभियान के लिए सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मकेश बेसरा ने की, जहां सभी छिड़काव कर्मियों और एमपीडब्ल्यू को विस्तृत जानकारी दी गई।डॉ. मकेश बेसरा ने प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया, मलेरिया और कालाजार जैसी जानलेवा बीमारियों को समाप्त करने के लिए कीटनाशी छिड़काव अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत सभी चिह्नित गांवों के हर घर में कीटनाशी छिड़काव करना है, ताकि इन रोगों से निपटा जा सके और समाज को स्वास्थ्य के मामले में एक नया दिशा मिल सके।इस अवसर पर पिरामल के प्रतिनिधि नरेश साहा, एमटीएस बिक्की रजक और केटीएस सिमोन ने भी इस अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और छिड़काव कार्य की तैयारी और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर