Search

February 25, 2026 12:58 am

एक महिला समेत चार को 10- 10 साल तक सश्रम कारावास व 3.50 लाख जुर्माना

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को गांजा तस्करी के मामले में दोषी पाकर एक महिला समेत चार लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत दो लोगों को 10-10 साल एवं एक को 8 साल और चौथे को 7 साल की कठोर सजा तथा कुल 3.50 लाख रुपया जुर्माना करने की सजा सुनाई। जुर्माना की राशि नहीं देने पर दो को एक-एक साल, तीसरे को आठ माह एवं चौथे को सात माह अतिरिक्त जेल में रहना पड़ेगा। 10 साल सजा पाने वालों में सेंटू कुमार यादव 27 पिता सुरेश यादव ग्राम झामर थाना पीरपैंती और शेख गुरफान 34 पिता शेख यूनिश पीरपैंती बाजार के निवासी हैं। न्यायालय ने इन दोनों को दस दस साल सश्रम कारावास एवं 1- 1लाख रुपया जुर्माना किया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त 1 साल जेल में रहना पड़ेगा। 8 माह की सजा पाने वाले 30 वर्षीय मोहम्मद हनीफ शेरमारी बाजार व थाना पीरपैंती के शेख जब्बार के बेटा है। उसे 80000 रुपया जुर्माना किया गया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त आठ माह जेल में ही रहना पड़ेगा। गोद में बच्चे के साथ पकड़े गए 27 वर्षीय शोभा कुमारी को 5 साल की सजा 70 हजार रुपया जुर्माना की गई है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त 7 माह तक जेल में ही रहना पड़ेगा। पाकुड़ की पुलिस ने इन चारों से कुल 13 किलोग्राम गांजा बरामद की है।
घटना 19 दिसंबर 2022 की सुबह करीब 8:30 की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से कुछ लोग गांजा लेकर पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। गांजा तस्करों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशन के अलावा इसके आसपास के रास्तों में पुलिस तैनात कर दी गई थी। ट्रेन के रुकने के बाद तीन पुरुष और एक महिला ट्रेन से उतरकर माल गोदाम रोड की ओर जाने लगे। उसी समय पुलिस ने इन चारों को रोक कर उनके झोलों की तलाशी । तलाशी के दौरान दो लोगों के पास से चार-चार किलोग्राम, एक के पास से 3 किलो और चौथे के पास से 2 किलोग्राम गांजा पुलिस ने बरामद की थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर