Search

February 26, 2026 1:13 am

होली पर जिला प्रशासन अलर्ट, शांति-सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

पाकुड़ होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में बाजार समिति परिसर में जिला स्तरीय शांति समिति की अहम बैठक हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने की। बैठक में शांति समिति के सदस्यों से सुझाव लिए गए और सामने आई समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और खुशियों का पर्व है—इसे मिल-जुलकर शांति से मनाएं। अफवाह और फेक न्यूज से बचें, सोशल मीडिया पर किसी भी सूचना को साझा करने से पहले प्रशासन से पुष्टि जरूर करें। उन्होंने बताया कि जिलेभर में शांति व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे, नाकाबंदी भी की जाएगी। मिठाई व रंग में मिलावट रोकने को खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय रहेगा, वहीं अवैध शराब पर उत्पाद विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। स्टैटिक जांच और भ्रमणशील दल लगातार गश्त करेंगे, सोशल मीडिया की 24×7 निगरानी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं, जबरदस्ती रंग न लगाएं और भड़काऊ गीतों से परहेज करें। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में यह भी बताया गया कि त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए समाहरणालय परिसर में जिला कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों में 24×7 एम्बुलेंस और आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों और जिलेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही होली को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ सफल बनाया जा सकता है। बैठक में आईटीडीए परियोजना निदेशक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी, एसडीपीओ, सभी बीडीओ-सीओ, थाना प्रभारी और जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

img 20260225 wa00564364132107221959403
img 20260225 wa00551547418652177171389
img 20260225 wa00542318611558152701583
img 20260225 wa00578063153959989982669

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर