Search

February 26, 2026 1:13 am

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम, 1.11 लाख से अधिक लाभुकों को खिलाई गई दवा।

अब्दुल अंसारी

प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे एमडीए-आईडीए कार्यक्रम के तहत छूटे हुए योग्य लाभुकों का क्रॉस-चेक कर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत के नेतृत्व में यह अभियान शितपुर, विजयपुर, सिंदरीशोल, भालुकचूआ, बिसनपुर, राजदाहा सहित अन्य गांवों में चलाया गया। इस दौरान डॉ. मंजर आलम, केटीएस संजय मुर्मू, एनसीडी नोडल सह बीपीएम प्रभात दास समेत स्वास्थ्य कर्मी टीम के साथ मौजूद रहे।।डॉ. भरत भूषण भगत ने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का यही एक प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना किसी डर के समय पर दवा का सेवन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 1,15,560 योग्य लाभुकों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,11,410 लाभुकों को दवा खिलाई जा चुकी है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वयं गांवों में पहुंचकर निगरानी की और जो लाभुक छूट गए थे, उन्हें अपनी उपस्थिति में दवा का सेवन कराया।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हर योग्य व्यक्ति दवा का सेवन सुनिश्चित करेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर