Search

February 26, 2026 2:55 am

त्योहार में खलल डालने वालों को नहीं मिलेगी कोई रियायत— ओपी प्रभारी

होली की मस्ती, रमजान की रूहानियत—मालपहाड़ी में सौहार्द का संकल्प

मो० काजीरूल शेख

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी परिसर में बुधवार को आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह के मद्देनजर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने की।बैठक में मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों तथा सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली और रमजान के दौरान क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना था।बैठक के दौरान ओपी प्रभारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व-त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक हैं।ऐसे अवसरों पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट, संदेश या वीडियो साझा न करें और न ही अफवाहों पर विश्वास करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। डीजे, जुलूस, नमाज, इफ्तार और होली मिलन कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि क्षेत्र में हमेशा से आपसी सौहार्द का वातावरण रहा है, जिसे हर हाल में बनाए रखा जाएगा। सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने का संकल्प लिया।अंत में ओपी प्रभारी ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा कायम रखने का भरोसा जताया।

img 20260225 wa00816174098663240708696
img 20260225 wa00809188776413971830279

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर