Search

February 27, 2026 5:25 am

मतगणना के सफल संचालन हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बाजार समिति, पाकुड़ स्थित मतगणना केंद्र पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतगणना दिवस पर सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा अपने पहचान पत्र (आईडी कार्ड) साथ रखें। बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर प्रवेश के लिए अलग-अलग द्वार निर्धारित किए गए हैं तथा प्रत्येक स्तर पर सघन जांच की व्यवस्था रहेगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अभ्यर्थी, उनके मुख्य अभिकर्ता एवं अधिकृत प्रतिनिधियों को ही वैध पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।मतगणना परिसर में मोबाइल फोन सहित किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित सामान के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, अभ्यर्थियों एवं आमजनों के आवागमन, मतगणना हॉल की सुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया, ताकि मतगणना प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मतगणना दिवस पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सादे वेश में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा, जो भीड़ में रहकर निगरानी करेंगे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान अथवा परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी ड्यूटी स्थल पर पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैनात रहें तथा वरीय अधिकारियों के निर्देशों का तत्परता से पालन करें। साथ ही त्वरित कार्रवाई बल को भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने का निर्देश दिया गया।

img 20260226 wa00317137632011397508570
img 20260226 wa00302906977016501852118

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर