Search

February 27, 2026 1:45 am

एआइएमआइएम का सदस्यता अभियान तेज, इशाकपुर मदरसा में संगठनात्मक बैठक में उमड़ा जनसमर्थन

एआइएमआइएम पाकुड़ इकाई की ओर से सदस्यता अभियान के तहत इशाकपुर मदरसा परिसर में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों से आए पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा पंचायत और बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने AIMIM की नीतियों, उद्देश्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए लगातार संघर्षरत है। इस अवसर पर कई लोगों ने सदस्यता रसीद प्राप्त कर AIMIM की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
बैठक के अंत में युवा नेता अफ़ीफ़ अमसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को पंचायत के हर गांव और हर टोले तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने घर-घर संपर्क अभियान चलाने, अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता से जोड़ने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने की सबसे बड़ी ताकत होता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर