Search

February 27, 2026 10:47 pm

डीएमएफटी योजनाओं में तेजी और गुणवत्ता पर निर्देश, उपायुक्त ने की प्रगति की समीक्षा।

पाकुड़। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) एवं अनाबद्ध निधि से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण और आधारभूत संरचना से जुड़ी डीएमएफटी योजनाओं की विभागवार भौतिक व वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि डीएमएफटी योजनाएं खनन प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास का अहम आधार हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। कार्यपालक अभियंताओं को नियमित स्थल निरीक्षण करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी कोष का मूल उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में ठोस सुधार लाना है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे और विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे। उन्होंने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कर जनता को समर्पित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की अपील करते हुए कहा गया कि डीएमएफटी योजनाएं जिले में सतत और संतुलित विकास को नई गति दे रही हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर