Search

March 3, 2026 11:16 am

उपासना मरांडी की पहल से अभुआ के लोहार टोला में बिजली संकट समाप्त, 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित

एस कुमार

महेशपुर: प्रखंड अंतर्गत ग्राम अभुआ के लोहार टोला में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी के प्रयास से यहां 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों के अनुसार पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने और बार-बार खराब होने के कारण नियमित बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। इसका असर घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन पर पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए उपासना मरांडी ने संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया और त्वरित कार्रवाई कराकर नए ट्रांसफार्मर की स्थापना सुनिश्चित कराई।
नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद लोहार टोला में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देती हैं और समाधान के लिए सक्रिय रहती हैं। लोगों ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जो जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहें। इस अवसर पर उपासना मरांडी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए वे भविष्य में भी इसी तरह निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

img 20260228 wa0021231124744638779462
img 20260228 wa00226619631415362762151

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर