Search

February 28, 2026 11:18 pm

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सम्पूर्णता अभियान–2.0 के तहत भव्य मॉडल डेमॉन्स्ट्रेशन, विकास का दिया गया संदेश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड परिसर में ‘शनिवार को सम्पूर्णता अभियान–2.0’ के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य मॉडल डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सी. वी. रमन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। नीति आयोग की आकांक्षी ब्लॉक फेलो प्रियंका मोहाली ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया।कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण सहित विभिन्न विभागों एवं गैर-सरकारी संस्थाओं—राईस राईस हंगर इंडिया, बदलाव फाउंडेशन, प्रवाह तथा जे.एस.एल.पी.एस.—ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉडलों के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता, खाद्य विविधता, स्वच्छ पेयजल एवं बालिका शिक्षा जैसे विषयों को प्रदर्शित किया गया।छात्राओं द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु गैर सरकारी संस्था प्रवाह को प्रथम, राईस राईस हंगर इंडिया को द्वितीय एवं बदलाव फाउंडेशन को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों ने समन्वित प्रयास से क्षेत्रीय विकास को गति देने का संकल्प लिया।

img 20260228 wa00322507186678531369607
img 20260228 wa00316287565899232880042

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर