Search

March 1, 2026 12:59 am

बेस्ट बोकारो ओपी में होली पर्व को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए बेस्ट बोकारो ओपी मे सुभाष कुमार (सी.आई), मांडू प्रखंड की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।

img 20260228 1623218005372217228544848

मौके पर श्री कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का पर्व है। इस पर्व का हम सभी को आनंद उठाना चाहिए। वही मौके पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से होली को आपसी तालमेल एवं सहयोग के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर बैठक में पहुंचे करीब आधा दर्जन मुखियागण ने अपने पंचायत से जुड़े हुए दर्जनों मुद्दे एवं विषय को शांति समिति की बैठक में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं समस्या के समाधान की बात रखी।

img 20260228 1625183193657679428939496

ओपी प्रभारी ने हुड़दंगियों नशेड़ियों एवं सौहार्द बिगड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। सभी की बातों को सुनने के बाद ओपी प्रभारी श्री कुमार ने होली पर सौहार्द बिगाड़ने वाले एवं सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वाले अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

img 20260228 1722015776887799589781531
img 20260228 171618871233304441008014

उन्होंने समाज के बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों से क्षेत्र विशेष में भद्र संगीत एवं अपराधियों की मौजूदगी की सूचना तुरंत थाना को देने की बात कही साथ ही ओपी प्रभारी ने अभिभावकों से होली के दिन नाबालिकों को वाहन न देने से सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर वे पकड़े जाते हैं तो मै उन पर विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई करूंगा और उनके परिजन को थाने बुलाया जाएगा। मौके पर अवैध शराब बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही अगर कोई अवैध शराब बेचता है तो उसकी सूचना देने वालों की नाम गुप्त रखा जाएगा। मौके पर सभी ने आपस में अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर जिला परिषद भोला तुरी, प्रखंड प्रमुख चिंतामणि देवी, मुखिया-मदन महतो, गिरिधर, मंतोष कुमार, टाटा बेस्ट बोकारो की ओर सुरक्षा विभाग के मोहित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Also Read: E-paper 24-01-2026
शांति समिति की बैठक

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर